Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » बंडासिंघा में युवक को मारी गई चार गोलियां, हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर

बंडासिंघा में युवक को मारी गई चार गोलियां, हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बंडासिंघा में युवक को मारी गई चार गोलियां, हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर।

बरकट्ठा (हजारीबाग):-गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा गांव में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बंडासिंघा स्थित शिव मंदिर के पास की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान अनूप यादव (25 वर्ष), पिता बैजनाथ यादव, निवासी बंडासिंघा के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार शिव मंदिर परिसर में अज्ञात अपराधियों ने अनूप यादव को चार गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।परिजनों ने तत्काल अनूप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव एवं बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल युवक की स्थिति की जानकारी ली।गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket