Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बरही में महिला एवं बाल संरक्षण थाना का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया विधिवत शुभारंभ, कहा – अब महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही में महिला एवं बाल संरक्षण थाना का उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया विधिवत शुभारंभ, कहा – अब महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय

बरही (हजारीबाग):-बरही के गया रोड स्थित अंचल निरीक्षक भवन परिसर में सोमवार को महिला एवं बाल संरक्षण थाना का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर बरही महिला थाना प्रभारी श्रीमती किरण कच्छप और महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उद्घाटन समारोह में बरही अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, बरही थाना प्रभारी आभाष कुमार, सार्जेंट मेजर पु.नि. कुमार देवव्रत, रुद्र प्रताप सिंह, शशि उरांव, पदमा थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार साव, नरेंद्र पांडे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पहले महिला थाना बरही थाना परिसर में ही संचालित था, लेकिन अब इसे अलग भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस नए परिसर में महिला थाना प्रभारी समेत सभी पदों पर महिला कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं नि:संकोच तरीके से साझा करने और त्वरित समाधान प्राप्त करने में सुविधा होगी।पुलिस अधीक्षक ने लोगों को संबोधित करते हुए ‘सोशल पुलिसिंग’ की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हम पुलिस वाले भी समाज का ही हिस्सा हैं। आपके भाई, भतीजा और बेटे की तरह आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं। जनता से हमारा अनुरोध है कि वे पुलिस पर विश्वास बनाए रखें। पुलिस न तो किसी के साथ अन्याय करेगी और न ही किसी गलत करने वाले को बख्शेगी।”

पुलिस अधीक्षक के उद्बोधन से वहां उपस्थित महिलाएं और आमजन प्रभावित हुए। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!