Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि।

झारखंड जगुआर मुख्यालय में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, चाईबासा में IED विस्फोट में हुए थे शहीद।

रांची:-चाईबासा ज़िले में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शहीद हुए झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान को आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में श्रद्धांजलि अर्पित की।दोनों शीर्ष नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान और शहीद के परिजन भी मौजूद थे। पूरे माहौल में गमगीन शांति और गर्व का मिश्रण देखने को मिला।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,“चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान जी के शहीद होने की दुःखद सूचना मिली है। मरांग बुरु शहीद सुनील जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”शहीद सुनील धान की वीरता और बलिदान को राज्य भर में सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!