Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वक्फ एक्ट 2025 के विरोध में रांची में मुस्लिम समाज का महाधरना।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वक्फ एक्ट 2025 के विरोध में रांची में मुस्लिम समाज का महाधरना।

राजभवन के समक्ष जुटे प्रदर्शनकारी, धार्मिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप।

रांची:-देशभर में विवादों के घेरे में आए वक्फ एक्ट 2025 के खिलाफ रविवार को राजभवन, रांची के सामने मुस्लिम समाज के लोगों ने महाधरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को असंवैधानिक और धार्मिक स्वायत्ता का उल्लंघन करार देते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की।धरना में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि यह कानून बिना समुचित चर्चा और विचार-विमर्श के, बहुमत के बल पर पारित किया गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि यह नया अधिनियम देश के मुस्लिम समाज के धार्मिक अधिकारों और वक्फ संपत्तियों की संरचना को प्रभावित करता है।प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
धरना में कई सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और धार्मिक नेताओं ने भाग लिया और इसे धार्मिक स्वतंत्रता का मामला बताया।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सटी घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई, जहाँ हाल ही में वक्फ संपत्ति को लेकर हुई हिंसा में पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और राज्य के डीजीपी स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस अधिनियम को जल्द वापस नहीं लेती, तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!