Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डॉक्टर सैमुअल हैनिमैन की 270वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉक्टर सैमुअल हैनिमैन की 270वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

सांसद मनीष जायसवाल, विधायक अमित कुमार यादव एवं विधायक उज्ज्वल कुमार रहे मौजूद

हजारीबाग:- होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनिमैन की 270वीं जयंती व विश्व होम्योपैथिक दिवस का आयोजन गुरुवार को शहर के प्रोवेस रिसोर्ट सभागार में भव्य रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एचएमएआई (Homoeopathic Medical Association of India) हजारीबाग जिला इकाई द्वारा किया गया।इस वर्ष के समारोह की थीम “अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान (Study, Teaching, Research)” थी, जिसका उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव एवं सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार उपस्थित रहे। साथ ही कई विशिष्ट अतिथि, चिकित्सक एवं समाजसेवी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व डॉक्टर हैनिमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। सांसद, विधायक एवं चिकित्सकों द्वारा केक काट कर जयंती समारोह का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथियों ने होम्योपैथिक चिकित्सा की वैज्ञानिकता और इसकी प्रभावशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह पद्धति आज गंभीर से गंभीर बीमारियों में कारगर सिद्ध हो रही है।सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बदलती जीवनशैली में खानपान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है और होम्योपैथी चिकित्सा जटिल से जटिल बीमारी को जड़ से खत्म करने में सहायक है।

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा एक जागरूकता सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने होम्योपैथी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए जनता को इसके लाभ व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!