Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस-2025 संपन्न।सांसद मनीष जायसवाल ने दी हजारीबागवासियों को बधाई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस-2025 संपन्न

सांसद मनीष जायसवाल ने दी हजारीबागवासियों को बधाई।

हजारीबाग : हजारीबाग की ख्यातिपूर्ण और ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस-2025 इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हो गई। जुलूस में अखाड़ों की रोमांचक प्रस्तुतियों, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन और भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने जुलूस की सफलता के लिए हजारीबाग के समस्त अखाड़ाधारी, क्लब सदस्य, रामभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रामनवमी महासमिति, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को बधाई एवं साधुवाद दिया।सांसद जायसवाल ने कहा कि — “हजारीबाग की रामनवमी परंपरा इस वर्ष अपने पूरे उत्कर्ष और वैभव पर दिखी। पूरा नगर भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा नजर आया। जगह-जगह श्रीराम नाम का संकीर्तन गूंजता रहा और जन-जन रामधुन में रम गया।”उन्होंने कहा कि बिना किसी विवाद या अप्रिय घटना के जिस तरह सभी ने शांति, भाईचारा एवं सौहार्द के साथ इस परंपरा को निभाया, वह प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर जुलूस में उमड़े विशाल जनसैलाब ने हजारीबाग की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Live Cricket

error: Content is protected !!