ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए 05 अगस्त से लगातार 10 दिनों तक चलेगा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान
हज़ारीबाग :-शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा 05 अगस्त से लगातार 10 दिनों तक समाहरणालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।अभियान का उद्देश्य ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि दुर्घटना, आपातकालीन उपचार, सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके।जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













