Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :चक्रवार घाटी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार, दो फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चक्रवार घाटी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार, दो फरार

बड़कागांव/हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के टीपी-5 ट्रांसपोर्ट रोड के समीप चक्रवार (बुड़ना) घाटी के जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दो अन्य अपराधी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार घायल अपराधी की पहचान सैयद मोहम्मद निशान के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर प्रिंस खान के कुछ गुर्गे टीपी-5 ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा हुए हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान जंगल में मौजूद अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। हालांकि उसके दो साथी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे अभियान की जानकारी ली। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चक्रवार घाटी एवं आसपास के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!