Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

18 जनवरी को सिझुआ में मेहता (कुशवाहा) विकास मंच का महासम्मेलन, दो हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

18 जनवरी को सिझुआ में मेहता (कुशवाहा) विकास मंच का महासम्मेलन, दो हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

हजारीबाग:मेहता (कुशवाहा) विकास मंच हजारीबाग की ओर से मंगलवार को हजारीबाग प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आयोजक मंडली ने जानकारी दी कि आगामी 18 जनवरी 2026, दिन रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से उच्च विद्यालय सिझुआ (इचाक मोड़) के प्रांगण में मेहता (कुशवाहा) विकास मंच का भव्य महासम्मेलन आयोजन किया गया है। इस महासम्मेलन में समाज के दो हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।आयोजकों ने बताया कि महासम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षित वर्ग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। समाज के अभिभावक एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, समाजसेवी दिगंबर कुमार मेहता, बटेश्वर प्रसाद मेहता, डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता, बालेश्वर प्रसाद मेहता (चूरचू), आर.के. मेहता, प्रदीप मेहता सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा हजारीबाग जिले के मेहता (कुशवाहा) समाज से जुड़े सभी जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य (वर्तमान एवं पूर्व) तथा मेहता कुशवाहा विकास मंच के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।प्रेस वार्ता में बताया गया कि सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजक मंडली ने आरोप लगाया कि समाज के नियम-कायदों की अवहेलना करते हुए करीब 20 से 25 लोगों द्वारा बिना आम सभा आयोजित किए मेहता विकास मंच की नई समिति का गठन कर लिया गया है, जो मंच की नियमावली के अनुसार पूरी तरह अमान्य है। नियमावली में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन आम सभा के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।आयोजकों ने यह भी कहा कि 18 जनवरी को होने वाले महासम्मेलन के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है तथा कुछ अखबारों में भ्रामक समाचार प्रकाशित कराए जा रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि कुछ लोग मेहता भवन को हड़पने की नापाक साजिश रच रहे हैं और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आयोजक मंडली ने स्पष्ट किया कि समाज ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा और 18 जनवरी का महासम्मेलन ऐतिहासिक एवं एकजुटता का प्रतीक होगा।इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में नागेश्वर प्रसाद मेहता, अजय कुमार मेहता, बालेश्वर प्रसाद मेहता, प्रभु प्रसाद मेहता, बिंदेश्वरी प्रसाद मेहता, डेगनारायण प्रसाद मेहता (पूर्व मुखिया), भगवत प्रसाद मेहता (पूर्व मुखिया), संजय प्रसाद मेहता, उमेश प्रसाद मेहता (मुखिया प्रतिनिधि), ब्रह्मदेव प्रसाद मेहता, डेगलाल प्रसाद मेहता, किशोर प्रसाद मेहता, नागेश्वर महतो, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, संजय मेहता, नागेश्वर प्रसाद मेहता, राधा कृष्ण मेहता, बीरबल प्रसाद मेहता, कमल प्रसाद मेहता, भीम प्रसाद मेहता, सुरेश प्रसाद मेहता एवं धर्मनाथ प्रसाद मेहता, जयनारायण मेहता उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग तेज

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग तेज छात्र हितों की अनदेखी और करोड़ों के संभावित घोटाले को लेकर शिक्षा

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो प्रोबेशनल DSP के तबादला आदेश बदले गए

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो प्रोबेशनल DSP के तबादला आदेश बदले गए रांची: झारखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा नई दिल्ली: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण सम्मान नई दिल्ली/रांची: झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

Live Cricket

error: Content is protected !!