Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग: मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल, एसपी ने खुद संभाली कमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग: मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल, एसपी ने खुद संभाली कमान

हजारीबाग:-मोहर्रम 2025 के मद्देनज़र हजारीबाग पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। बुधवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए खुद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मोर्चा संभाला और सुरक्षा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

दूसरी बार मॉक ड्रिल, SP अंजनी अंजन की सक्रियता

हजारीबाग में इस वर्ष यह दूसरी बार मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। इससे पहले ईद के अवसर पर भी ऐसी ही तैयारी की गई थी। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के कार्यभार संभालने के मात्र डेढ़ महीने के भीतर यह दूसरी व्यापक अभ्यास है, जो उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता दर्शाता है।एसपी अंजनी अंजन ने मीडिया से कहा,“यह मॉक ड्रिल शहरवासियों को यह संदेश देती है कि हजारीबाग पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।”मॉक ड्रिल के दौरान हजारीबाग जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद रही।
इनमें शामिल उपायुक्त शशि प्रकाश रंजन,एसडीओ मयंक भूषण,एसडीपीओ अमित आनंद,शहर के सभी थानों के थाना प्रभारी,बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी वाहन, बम डिटेक्शन टीम, दंगा नियंत्रण दस्ता, एंटी-रायट गन टीम और महिला पुलिस बल की तैनाती कर संपूर्ण तैयारी का अभ्यास किया गया।

संदेश स्पष्ट: कानून-व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल से लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!