हजारीबाग में 105 गांवों में चलेगा आदि कर्मयोगी अभियान
आशीष यादव, हजारीबाग
हजारीबाग: आदिवासी और जनजातीय समुदायों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने “आदि कर्मयोगी अभियान” शुरू किया है। इस अभियान के तहत हजारीबाग जिले के 105 गांवों का चयन किया गया है, जहां 50% से अधिक आबादी आदिवासी और जनजातीय समुदाय की है।इन चयनित गांवों में एक-एक आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां सप्ताह में एक दिन बैठक आयोजित होगी, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, इन योजनाओं को मजबूती देने के लिए एक अलग से फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है।पूरे कार्यक्रम की जानकारी हजारीबाग के डीडीसी इश्तियाक अहमद ने प्रेस वार्ता कर दी। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी मुरली यादव, आदि कर्मयोगी अभियान की जिला प्रभारी निकिता कौशिक और डीपीआरओ रोहित आनंद भी मौजूद रहे।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













