Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

केरेडारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पताल कोल स्टेशन के समीप खलारी–पतरातू मुख्य मार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 9:15 बजे साप्ताहिक बाजार के पास हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से घरेलू सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चला दीं।फायरिंग में विकास प्रजापति के बाएं बांह में गोली लगी, जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी को कनपटी में गोली लगने से गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास प्रजापति का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हेन्देगिर पुलिस पिकेट प्रभारी अजय कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!