Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट

हजारीबाग में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट।

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में मटवरी एवं गांधी मैदान के समीप की गई।निरीक्षण के दौरान मेसर्स ओम शांति स्टोर एवं रॉयल दिल्ली बिरयानी में आवश्यक खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। वहीं मेसर्स एस.एन. चाइनीज में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके साथ ही प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना संग्रह किया गया तथा साफ-सफाई में भी कमी पाई गई।खाद्य कारोबारकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं परोसने के दौरान मास्क, कैप एवं एप्रोन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस क्रम में एस.जी.एन. वेंचर प्राइवेट लिमिटेड का भी निरीक्षण किया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान से खराब या संदिग्ध गुणवत्ता की खाद्य सामग्री प्राप्त होती है, तो तुरंत ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें। इससे विभाग को त्वरित सूचना प्राप्त होगी और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जा सकेगी।साथ ही सभी होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार एवं खाद्य प्रतिष्ठानों को अपने परिसर के सार्वजनिक स्थान पर ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप का QR कोड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया, ताकि उपभोक्ता आसानी से शिकायत दर्ज कर सकें।यह ऐप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा जारी किया गया है।निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा विभाग के विकास शर्मा एवं सुरज कुमार भी शामिल थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!