Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग में कृषक मित्रों की जिलास्तरीय बैठक संपन्न

हजारीबाग में कृषक मित्रों की जिलास्तरीय बैठक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में कृषक मित्रों की जिलास्तरीय बैठक संपन्न

सर्वसम्मति से राजू राणा बने जिलाध्यक्ष, सरकार के रवैए पर जताई नाराजगी

हजारीबाग : प्रेस क्लब सभागार में रविवार को कृषक मित्र संगठन की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमलकिशोर सिंह ने की, जबकि प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह और कोडरमा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में जिलेभर से आए कृषक मित्रों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। संगठनात्मक चुनाव में सर्वसम्मति से राजू राणा को हजारीबाग का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर सभी सदस्यों ने बधाई दी और खुशी जाहिर की।

सरकार पर भेदभाव का आरोप

बैठक में किसानों की समस्याओं जैसे – न्यूनतम समर्थन मूल्य, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई, फसल बीमा और कृषि उपकरणों की कमी पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह ने कहा कि कृषक मित्र केवल किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का ही कार्य नहीं करते, बल्कि उन्हें नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देकर खेती को लाभकारी बनाने में भी योगदान देते हैं।उन्होंने सरकार पर कृषक मित्रों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि स्थिति नहीं बदली तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

नए जिलाध्यक्ष का संकल्प

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजू राणा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।बैठक में मुख्य रूप से कमलेश कुमार सिंह, नारायण प्रजापति, राजकुमार भुइंया, श्यामा, नारायण यादव, सुबोध कुमार, चौबे राम, रवि कुमार, रविन्द्र राणा सहित भारी संख्या में कृषक मित्र शामिल हुए।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket