Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ की एफडी और 18.86 लाख रुपये फ्रीज, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग:हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध राशि निकासी के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के रोहतास जिले के मूल निवासी सौरभ कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो फिलहाल हजारीबाग के कारू क्षेत्र में रह रहा था।
जांच के दौरान सीआईडी ने आरोपी के पास से एक करोड़ 50 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) राशि और 18 लाख 86 हजार 400 रुपये को फ्रीज किया है। इसके अलावा एक बाइक, पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी जब्त किए गए हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले हजारीबाग पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। सीआईडी की इस कार्रवाई को मामले में अहम सफलता माना जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Hazaribagh :विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी

विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी ईचाक

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध

Ranchi:आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!