Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंचे डीआरएम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंचे डीआरएम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंचे डीआरएम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

हजारीबाग:धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने गुरुवार को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स और यार्ड का निरीक्षण किया तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।डीआरएम ने कहा कि बरसात खत्म हो चुकी है, इसलिए अब निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं से जुड़े सवाल पर बताया कि कोचिंग कॉम्प्लेक्स और यार्ड बनने के बाद यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही कोडरमा से बरकाकाना तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा, जिससे ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलेंगी।निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बॉडी इंडिकेटर लगाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में हजारीबाग से दिल्ली, कोलकाता और अन्य महानगरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विष्णुगढ़ कांड: मां के बार-बार बदलते बयान से गहराया शक, 12 हिरासत में

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, 12 हिरासत में — जांच में नए खुलासों के संकेत हजारीबाग:जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के

हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद रांची/हजारीबाग:हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

Live Cricket

error: Content is protected !!