Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग की चंद्र ज्योति उपाध्याय बनीं डिप्टी कलेक्टर, पहले ही प्रयास में पाई जेपीएससी में सफलता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग की चंद्र ज्योति उपाध्याय बनीं डिप्टी कलेक्टर, पहले ही प्रयास में पाई जेपीएससी में सफलता

हजारीबाग (रामगढ़):-रामगढ़ जिले के गोला रोड स्थित बाजार समिति की रहने वाली चंद्र ज्योति उपाध्याय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 70वीं रैंक प्राप्त कर झारखंड प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।चंद्र ज्योति ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में, बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के, केवल सेल्फ स्टडी के माध्यम से हासिल की है। उन्होंने हजारीबाग में रहकर कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि पाई है।उनके पिता डॉ. सी. एम. उपाध्याय, एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि चंद्र ज्योति बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की यह सफलता उन सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने का जज़्बा रखती हैं।चंद्र ज्योति की सफलता की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!