Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » हजारीबाग एसपी ने की सदर थाना की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और मादक पदार्थ कारोबारियों पर विशेष अभियान के निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की सदर थाना की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और मादक पदार्थ कारोबारियों पर विशेष अभियान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग एसपी ने की सदर थाना की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और मादक पदार्थ कारोबारियों पर विशेष अभियान के निर्देश

हजारीबाग:-पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने मंगलवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर तथा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ नए एवं पुराने कांडों की समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटों के तामिला और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

एसपी ने वर्ष 2025 से पूर्व एवं वर्तमान के सभी लंबित कांडों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

बैठक में प्रत्येक सोमवार थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित करने, अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों की पहचान कर संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने और जमीन विवाद से जुड़े मामलों की थाना दिवस में समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार करने का भी निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत : शिल्पी नेहा तिर्की

सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत : शिल्पी नेहा तिर्की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मेलन  हजारीबाग : मंगलवार को

हजारीबाग पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:-हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के

राहुल दुबे गैंग पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, दो शातिर गिरफ्तार; पिस्टल, गोली और स्कॉर्पियो जब्त

राहुल दुबे गैंग पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, दो शातिर गिरफ्तार; पिस्टल, गोली और स्कॉर्पियो जब्त हजारीबाग:-हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ

हजारीबाग एसपी ने की सदर थाना की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और मादक पदार्थ कारोबारियों पर विशेष अभियान के निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की सदर थाना की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और मादक पदार्थ कारोबारियों पर विशेष अभियान के निर्देश हजारीबाग:-पुलिस अधीक्षक हजारीबाग

Live Cricket