Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं।अधिकारियों को मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

हजारीबाग उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं।अधिकारियों को मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

अधिकारियों को मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

हजारीबाग-उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित और संवेदनशील निपटारे का निर्देश दिया।इस दौरान पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड त्रुटि सुधार, आवास, आपूर्ति व्यवस्था, एनटीपीसी मुआवजा, म्यूटेशन, छेड़खानी, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, रोजगार एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।उपायुक्त ने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादित किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

आज के प्रमुख मामले एवं दिए गए निर्देश

🔹 सलगा मध्य विद्यालय मामला:
केरेडारी स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सलगा के प्रधानाध्यापक सुखदेव यादव ने सहायक शिक्षक प्रेमनाथ कुमार महतो पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक (DEO) को तत्काल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

🔹 15वें वित्त आयोग की राशि में गबन की शिकायत:
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुखिया पर राशि के गबन और दुरुपयोग का आरोप लगाया।
उपायुक्त ने बीडीओ केरेडारी को जांच का आदेश दिया।

🔹 जमीन जालसाजी मामला (कटकमदाग):
नावाडीह निवासी देवेंद्र नाथ ओझा ने प्लॉट संख्या 85, खाता संख्या 37 की जमीन हड़पने की शिकायत की।
उपायुक्त ने सीओ कटकमदाग को विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।

🔹 एलपीसी निर्गमन में देरी (दारू अंचल):
देवतन देवी ने लंबे समय से एलपीसी जारी न होने की शिकायत की।
उपायुक्त ने सीओ दारू को जमीन की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

🔹 बड़कागांव व्यावसायिक प्रशिक्षिका पर हमला:
राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, हरली की प्रशिक्षिका ने शिकायत की कि रूपेंद्र कुमार नामक व्यक्ति बाइक से पीछा कर रास्ता रोकते हुए जानलेवा हमला करता है।उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ बड़कागांव से तत्काल टेलीफोन पर वार्ता कर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के साथ लेकर जनहित में निष्पादन करें।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket