Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर गिर रहे, किताबें हो रही खराब

चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड के दैहर पंचायत अंतर्गत ग्राम दैहर, हथिंदर, सोहरा, नीमा तथा झापा पंचायत के बेढ़ना गांव को जोड़ते हुए दैहर मोड़ तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों के लिए हजारीबाग-चौपारण मुख्य मार्ग से जुड़ने का एकमात्र साधन है।बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यह मार्ग कीचड़ के दलदल में तब्दील हो गया है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं पैदल व साइकिल से विद्यालय जाते हैं। कीचड़ अधिक होने के कारण बच्चे अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और बैग में रखी किताबें-कॉपियां खराब हो जाती हैं।ग्रामीणों का कहना है कि दैहर पंचायत को स्मार्ट विलेज का दर्जा दिया गया है, लेकिन मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग का अविलंब पक्कीकरण कराने की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Chatra:टंडवा फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, राहुल दुबे गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार; एक को जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

टंडवा फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, राहुल दुबे गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार; एक को जवाबी कार्रवाई में लगी गोली चंद्रगुप्त कोल

फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद अंबा प्रसाद ने संभाला मोर्चा, 51 लाख मुआवजे का दावा; BJP पर भी लगाए गंभीर आरोप

फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद अंबा प्रसाद ने संभाला मोर्चा, 51 लाख मुआवजे का दावा; BJP पर भी लगाए गंभीर आरोप पतरातू। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र

Live Cricket

error: Content is protected !!