Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » शादी का मंडप बना मातम का घर,डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हे की हत्या, पिता की हालत गंभीर

शादी का मंडप बना मातम का घर,डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हे की हत्या, पिता की हालत गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शादी का मंडप बना मातम का घर,डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हे की हत्या, पिता की हालत गंभीर

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश:-शादी का माहौल, जहां खुशियों की गूंज होनी चाहिए थी, वहां चीख-पुकार और मातम पसर गया। एक भयावह घटना में बारात के दौरान डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद ने दुल्हे की जान ले ली। यह दर्दनाक मामला गाजीपुर जिले के जगदीशपुर गांव का है, जहां घराती और बाराती के बीच हुए झगड़े में दुल्हन के सामने ही दुल्हे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर गांव (रेवतीपुर) निवासी ब्रिगेडियर राम के बेटे राकेश की बारात दिलदारनगर के जगदीशपुर गांव पहुंची थी। शाम को जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी और डीजे पर नाच-गाना चल रहा था, तभी गानों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

विवाद सुलझाने पहुंचा दुल्हा बना निशाना

झगड़ा बढ़ते देख राकेश और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन स्थिति हाथ से निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने राकेश के सिर पर पिस्टल का बट मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद घराती पक्ष के युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

दुल्हन ने बचाने की कोशिश की, मगर…

घटना के दौरान जब दुल्हन ने अपने दूल्हे को खून से लथपथ देखा, तो वह स्टेज से दौड़ती हुई आई और अपनी चुनरी से उसका खून पोछने लगी। दुल्हन ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने रहम नहीं दिखाया। दूल्हा और उसके पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

अस्पताल में तोड़ा दम, पिता की हालत नाजुक

दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्रिगेडियर राम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

टूटी सपनों की दुनिया

दुल्हन के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए खेत गिरवी रखे, यहां तक कि भैंस तक बेच दी थी। अब बेटी की शादी अधूरी रह गई और उसका जीवन उजड़ गया। दुल्हन ने रोते हुए न्याय की मांग की है।

प्रशासन से न्याय की गुहार

घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket