विभावि में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 303 मरीजों की जांच

हजारीबाग:विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के फिजियोथैरेपी विभाग एवं आईक्यूएसी के सहयोग से हजारीबाग डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 12 मार्च को किया गया।
शिविर के पहले दिन कुल 303 मरीजों की जांच और परामर्श दिया गया।फिजियोथैरेपी विभाग के निदेशक डॉ. उमेंद्र सिंह ने बताया कि यह शिविर कुलपति की प्रेरणा और उत्साह से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा में भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।पहले दिन विभिन्न स्टॉलों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। सामान्य चिकित्सा परामर्श में 11, नेत्र जांच में 66, दंत परामर्श में 100, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच में 43 तथा बीपी जांच में 83 लोगों की जांच की गई।
इस दौरान फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों ने भी डॉक्टरों की सहायता कर अपनी सेवाएं दीं।आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











