Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वायरल वीडियो पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की बड़ी कार्रवाई हाईवा से वसूली के आरोप में हवलदार निलंबित, दो पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वायरल वीडियो पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की बड़ी कार्रवाई

हाईवा से वसूली के आरोप में हवलदार निलंबित, दो पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू

हजारीबाग: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीसीआर टीम के पुलिसकर्मियों द्वारा हाईवा वाहन से कथित अवैध वसूली किए जाने के आरोप के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने वीडियो में दिख रहे एक हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें पीसीआर ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी हाईवा वाहन से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अमन कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को सौंपी गई जांच

मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने एक इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी को पूरे मामले की पड़ताल कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच में वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और भ्रष्टाचार या अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।एसपी अमन कुमार ने कहा, की पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग करता है या अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

जनता से सहयोग की अपील

एसपी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, भ्रष्टाचार या किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर या सीधे एसपी कार्यालय को दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद हुई त्वरित कार्रवाई से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि विभाग के भीतर अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!