Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग

वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग

हजारीबाग, कटकमदाग:हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वंदे भारत ट्रेन की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाटांड कदमा निवासी ईश्वर कुमार उर्फ बाबू (पिता – मनोज राम) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।बताया जाता है कि ईश्वर कुमार अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि रेलवे की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर हादसे होते रहते हैं।मृतक का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है। ऐसे में परिजनों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग

वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग हजारीबाग, कटकमदाग:हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान। हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब में रविवार को महिला

मनोज कुमार कुशवाहा बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष

मनोज कुमार कुशवाहा बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष गिद्धौर:प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में महा रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की

International Women’s day:महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को समर्पित दिन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को समर्पित दिन। राष्ट्रीय समाचार डेस्क:दुनिया भर में महिलाओं के योगदान, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को

Live Cricket

error: Content is protected !!