Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का उच्चाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का उच्चाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का उच्चाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ निरीक्षण

हजारीबाग:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणजीत कुमार, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने कारा परिसर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कैदियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

सफाई व्यवस्था पर निर्देश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने परिसर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सफाईकर्मियों की संख्या, कार्यावधि और पारिश्रमिक भुगतान से जुड़ी जानकारी ली तथा जेल अधीक्षक को रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया।

रसोईघर और भोजन की गुणवत्ता की जांच

निरीक्षण दल ने रसोईघर में कैदियों के लिए बनाए जा रहे भोजन – दाल, रोटी, चावल आदि की गुणवत्ता देखी। रोटी मेकर मशीन बंद पाई गई, जिसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया।

अस्पताल वार्ड का निरीक्षण

कैदियों के इलाज हेतु संचालित अस्पताल वार्ड की सुविधाओं की जांच की गई। सिविल सर्जन को एक चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और संक्रामक रोगियों को अलग वार्ड में रखने की व्यवस्था करने पर बल दिया गया।

कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

जेल परिसर में संचालित प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया गया। यहां सजायाफ्ता कैदी सरकारी कार्यालयों के लिए फाइल फोल्डर व अन्य सामग्री तैयार करते हैं। इस पहल का उद्देश्य कैदियों को प्रशिक्षण देकर पारिश्रमिक अर्जित करने और आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है!निरीक्षण के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कारा प्रशासन को साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा सुविधा और प्रशिक्षण कार्यों में और सुधार लाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जेल अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket