Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » लावालौंग प्रखंड में 57 करोड़ रुपये की बिजली योजना को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरन सिंह के प्रयास से हुआ संभव

लावालौंग प्रखंड में 57 करोड़ रुपये की बिजली योजना को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरन सिंह के प्रयास से हुआ संभव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार ब्यूरो आशीष यादव

कालीचरण सिंह ने केंद्र सरकार का आभार जताया, कहा – योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी

चतरा, झारखंड :-चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के लगातार प्रयासों के बाद नक्सल प्रभावित लावालौंग प्रखंड में 57 करोड़ रुपये की बिजली योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत प्रखंड के 116 गांवों में बिजली आपूर्ति को मजबूत किया जाएगा और 304 अत्यंत पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों को पहली बार बिजली की सुविधा मिलेगी।गौरतलब है कि सांसद कालीचरण सिंह ने 12 दिसंबर 2024 को लोकसभा में लावालौंग प्रखंड में बिजली व्यवस्था की समस्या को उठाया था। उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना को मंजूरी प्रदान की।

विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने सांसद को योजना की मंजूरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना के तहत लावालौंग प्रखंड के 116 गांवों में पहले ही ग्रिड और सोलर आधारित बिजली पहुंचाई जा चुकी है। हालांकि, हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि कुछ गांव अभी भी बिजली से वंचित हैं। इन गांवों तक बिजली पहुंचाने और पुराने केबल को बदलने के लिए केंद्र सरकार ने 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत खर्च की जाएगी।सांसद कालीचरण सिंह ने केंद्र सरकार और राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना लावालौंग प्रखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य क्षेत्र के हर गांव और हर घर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराना है। यह योजना न केवल बिजली की समस्या को दूर करेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देगी।”

इस योजना के तहत न केवल बिजली आपूर्ति को मजबूत किया जाएगा, बल्कि 304 अत्यंत पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों को भी पहली बार बिजली की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से मिली इस योजना की मंजूरी को लावालौंग प्रखंड के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बिजली की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!