Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिटायर्ड शिक्षक पर गोली चलाने वाला अपराधकर्मी 24 घंटे में गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रिटायर्ड शिक्षक पर गोली चलाने वाला अपराधकर्मी 24 घंटे में गिरफ्तार

पूर्व विवाद में वारदात का आरोप, बहन के घर से लोडेड इटालियन पिस्टल के साथ कृष्णा महतो धराया

हजारीबाग/पदमा। पदमा ओपी क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक रामजय कुमार महथा पर गोली चलाने के मामले में हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो (40 वर्ष), पिता जगदीश महतो, निवासी सुरजपुरा गली नंबर-01, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 06 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे रिटायर्ड शिक्षक रामजय कुमार महथा शेविंग कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधकर्मियों ने उन पर दो राउंड गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया।

एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में गठित हुई एसआईटी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। कांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम जिहु में कार्रवाई करते हुए कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो को उसकी बहन यशोदा देवी के घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से फायर किया हुआ एक लोडेड इटालियन पिस्टल बरामद किया गया।

पूर्व विवाद में घटना को अंजाम देने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने रिटायर्ड शिक्षक रामजय कुमार महथा के साथ पूर्व से आपसी विवाद होने की बात बताई है। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के कारण बदला लेने के उद्देश्य से 06 सितंबर को शिक्षक पर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और बाइक समेत कई सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने कुल एक पिस्टल, आठ जिंदा गोली, दो मिस फायर गोली, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज रहे हैं। इनमें बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 124/2020, कांड संख्या 393/2020, सरायकेला आरआईटी थाना कांड संख्या 13/2024 तथा एक अन्य कोर्ट केस शामिल है।

कार्रवाई में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल

छापेमारी दल में एसडीपीओ बरही राधा प्रेम किशोर, पुलिस निरीक्षक बरही अंचल अनिल कुमार, पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार सोरेन, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, पदमा ओपी के सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा एवं संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से गोलीकांड के बाद मामले के उद्भेदन में तेजी आई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरे मामले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लावालौंग में 272.750 किलो डोडा बरामद, सुनसान घर में किया गया था भंडारण

लावालौंग में 272.750 किलो डोडा बरामद, सुनसान घर में किया गया था भंडारण गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 15 बोरियों में मिला मादक पदार्थ;

रिटायर्ड शिक्षक पर गोली चलाने वाला अपराधकर्मी 24 घंटे में गिरफ्तार

रिटायर्ड शिक्षक पर गोली चलाने वाला अपराधकर्मी 24 घंटे में गिरफ्तार पूर्व विवाद में वारदात का आरोप, बहन के घर से लोडेड इटालियन पिस्टल के

बराकर नदी में श्रेयश ने किया पिता सुदिव्य सोनू की अस्थियों का विसर्जन

बराकर नदी में श्रेयश ने किया पिता सुदिव्य सोनू की अस्थियों का विसर्जन विधि-विधान के साथ दी अंतिम विदाई, भावुक हुए परिजन और शुभचिंतक गिरिडीह।

Hazaribagh :गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार बड़कागांव के बाकपंजा टोला जंगल से गिरफ्तारी, 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा गोलियां और

Live Cricket

error: Content is protected !!