Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामगढ़-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार

भुरकुंडा की ए.के. कोलियरी क्षेत्र में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, अर्द्धनिर्मित पिस्टल, मशीनें व हथियार बनाने के उपकरण बरामद

रामगढ़:-रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित ए.के. कोलियरी इलाके में संचालित अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक दंपती को गिरफ्तार किया है। साथ ही अर्द्धनिर्मित देसी पिस्टल, हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, विभिन्न उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के पुर्जे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ एवं हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक मकान में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम चल रहा था। टीम ने मौके से हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, वेल्डिंग उपकरण, बैरल, ट्रिगर, स्प्रिंग सहित अन्य आवश्यक पुर्जे और अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद किए।

छापेमारी के दौरान एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे, इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियारों की आपूर्ति किन जिलों में की जाती थी।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!