Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची PMLA कोर्ट में सरेंडर के बाद इंजीनियर अजय तिर्की व उमेश कुमार को सशर्त जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची PMLA कोर्ट में सरेंडर के बाद इंजीनियर अजय तिर्की व उमेश कुमार को सशर्त जमानत

रांची:ग्रामीण विकास विभाग में कथित टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय तिर्की और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर उमेश कुमार ने शनिवार को रांची स्थित PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत प्रदान कर दी।अदालत ने दोनों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट शर्त रखी है कि दोनों आरोपी अपना पासपोर्ट जमा करेंगे और बिना अदालत की अनुमति देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे।
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। ED ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र (Supplementary Chargesheet) दाखिल किया है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है, जिसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।बताया जा रहा है कि यह मामला ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसकी जांच ED द्वारा की जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की पेशी और पूछताछ से मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!