Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » रन फॉर झारखंड का भव्य आयोजन – उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड स्थापना दिवस की झलक से गूंजा शहर।

रन फॉर झारखंड का भव्य आयोजन – उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड स्थापना दिवस की झलक से गूंजा शहर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रन फॉर झारखंड का भव्य आयोजन – उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड स्थापना दिवस की झलक से गूंजा शहर।

हजारीबाग:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आज हजारीबाग में “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, वृद्ध, दिव्यांगजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।यह रैली जिला परिवहन कार्यालय से प्रारंभ होकर उत्साहपूर्ण माहौल में झंडा चौक पर संपन्न हुई। मार्ग में प्रतिभागियों ने “जोहार झारखंड”, “हमारा गौरव, हमारा राज्य”जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक बैंड, ड्रम, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।रन फॉर झारखंड दौड़ में अव्वल आए प्रतिभागियों को उपायुक्त ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।रैली के समापन स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजारीबाग द्वारा तैयार प्रचार वाहन को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में जन-जागरूकता फैलाएगा।रन फॉर झारखंड में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों में उत्सव और गर्व का माहौल देखने को मिला।झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण राज्य आज “सिल्वर जुबिली” वर्ष के रूप में स्थापना दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मना रहा है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket