Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » मुआवजे की मांग को लेकर 14 मील के पास सड़क जाम घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, लोगों की मांगों पर जताई तटस्थता

मुआवजे की मांग को लेकर 14 मील के पास सड़क जाम घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, लोगों की मांगों पर जताई तटस्थता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरवाडीह में हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत

मुआवजे की मांग को लेकर 14 मील के पास सड़क जाम

घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, लोगों की मांगों पर जताई तटस्थता

बरवाडीह:बरवाडीह क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को 14 मील के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया। परिजन मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सूत्रों के अनुसार, संबंधित हाईवा वाहन बरवाडीह क्षेत्र में तेल बेचने आया था और तेल बिक्री के बाद लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। इसी दौरान हाईवा ने सड़क पर मौजूद तेतरी देवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिजनों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों की मांगों को सुना और मामले में तटस्थ रहते हुए उचित समाधान की बात कही।इधर, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था तथा मुआवजे को लेकर प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत चल रही थी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की सलामती के लिए मां ने बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की सलामती के लिए मां ने बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार हजारीबाग/डेस्क: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल बोकारो, प्रतिनिधि: जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया चतरा: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की

Live Cricket

error: Content is protected !!