मनोज कुमार कुशवाहा बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष

गिद्धौर:प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में महा रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांशीराम दांगी ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने किया।बैठक में ग्रामीणों ने इस वर्ष रामनवमी पूजा और मेला को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान रामनवमी मेला संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा को रामनवमी महासमिति का अध्यक्ष चुना गया। ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।बैठक में रामनवमी मेला स्थल पर झांकी प्रस्तुति को लेकर भी निर्णय लिया गया। इसके तहत बिचली मुहल्ला को प्रथम, ठाकुरवाड़ी मुहल्ला को द्वितीय, उपरटोला को तृतीय, नीचे टोला को चौथा तथा बरटा को पांचवां स्थान दिया गया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, महादेव दांगी, बंशी दांगी, निरंजन दांगी, परमेश्वर दांगी, जितेंद्र कुमार जीतू, राजूलाल वर्मा, देवनारायण दांगी, उपेंद्र दांगी, मुकेश कुमार, सुनील कुमार राणा, राजेश कुमार राजू, संतोष कुमार निराला, संतोष कुमार दास, उमेश यादव, अमरनाथ दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










