Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगो ने एनएच किया जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगो ने एनएच किया जाम

राजनगर (मधुबनी):मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर बलाट पंचायत में बुधवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक से ड्यूटी पर जा रहे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान जयराम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एक साइबर कैफे में काम करता था। बताया जा रहा है कि जयराम रोज की तरह अपने काम पर जा रहा था, तभी अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।हालात बिगड़ते देख डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों को पास के रामपट्टी हाई स्कूल में शरण लेनी पड़ी,जहां उग्र भीड़ ने उन्हें कुछ घंटों तक रोके रखा।बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को बुलाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और भरोसा दिलाया कि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। एसपी ने बताया कि अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई होगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!