Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल

बोकारो, प्रतिनिधि: जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान गैंग का सक्रिय सदस्य प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया पुलिस की गोली से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी प्रिंस गुप्ता ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।घायल आरोपी को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।घटना के दौरान बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि प्रिंस गुप्ता कुख्यात अमन साहू गिरोह का सक्रिय सदस्य है और हाल के दिनों में कई व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामलों में उसका नाम सामने आया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की सलामती के लिए मां ने बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की सलामती के लिए मां ने बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार हजारीबाग/डेस्क: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल बोकारो, प्रतिनिधि: जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया चतरा: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की

Live Cricket

error: Content is protected !!