Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » बैंक में पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या!

बैंक में पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बैंक में पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या!

हजारीबाग (इचाक):-हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्फ़रनी पेट्रोल पंप के मैनेजर की सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर कुमार तीन दिनों की बिक्री का कलेक्शन लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और एक गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उन्हें आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला लूट के इरादे से हत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। सदर एसडीपीओ ने कहा है कि अपराधियों की  जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!