Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » पैसे मांगने वालों से रहें सावधान: होमगार्ड बहाली पर अपर समाहर्ता का सख्त संदेश

पैसे मांगने वालों से रहें सावधान: होमगार्ड बहाली पर अपर समाहर्ता का सख्त संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पैसे मांगने वालों से रहें सावधान: होमगार्ड बहाली पर अपर समाहर्ता का सख्त संदेश

चतरा: जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर उठ रहे धांधली के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया है कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही है।उन्होंने कहा कि बहाली के हर चरण में वरीय अधिकारियों की निगरानी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

अपर समाहर्ता ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर अभ्यर्थियों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पैसे मांगने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

अरविंद कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई व्यक्ति होमगार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो अभ्यर्थी उसके झांसे में बिल्कुल न आएं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

अधिकारी लगातार रख रहे निगरानी

उन्होंने जानकारी दी कि उपायुक्त कीर्ति श्री, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित जिले के सभी वरीय अधिकारी बहाली प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा डीएसपी, एसडीपीओ और होमगार्ड के समादेष्टा भी पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पूरी बहाली प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं।

रिपोर्ट:आशीष यादव 

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

5 करोड़ की हेरोइन के साथ चतरा का तस्कर गिरफ्तार, अफीम-हेरोइन नेटवर्क का खुलासा

5 करोड़ की हेरोइन के साथ चतरा का तस्कर गिरफ्तार, अफीम-हेरोइन नेटवर्क का खुलासा बाराबंकी/कुशीनगर: यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कुशीनगर पुलिस की

RIMS जमीन घोटाला: फर्जी वंशावली बनाकर खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

RIMS जमीन घोटाला: फर्जी वंशावली बनाकर खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार रांची: राजधानी रांची में RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की अधिग्रहित जमीन की फर्जी

पैसे मांगने वालों से रहें सावधान: होमगार्ड बहाली पर अपर समाहर्ता का सख्त संदेश

पैसे मांगने वालों से रहें सावधान: होमगार्ड बहाली पर अपर समाहर्ता का सख्त संदेश चतरा: जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर उठ

ईरान तनाव के बीच ट्रंप पर सियासी घमासान, 25वें संशोधन की मांग तेज

ईरान तनाव के बीच ट्रंप पर सियासी घमासान, 25वें संशोधन की मांग तेज नई दिल्ली: ईरान के साथ बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Live Cricket

error: Content is protected !!