Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » पति–पत्नी दोनों बने उप विकास आयुक्त, झारखंड प्रशासन में बनी मिसाल

पति–पत्नी दोनों बने उप विकास आयुक्त, झारखंड प्रशासन में बनी मिसाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पति–पत्नी दोनों बने उप विकास आयुक्त, झारखंड प्रशासन में बनी मिसाल.

रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा में पति–पत्नी दोनों का एक साथ उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पद पर नियुक्त होना चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है। इसे न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि राज्य प्रशासन के लिए भी एक प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में कार्यरत रहे सन्नी राज को राज्य सरकार ने धनबाद का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनुशासन, पारदर्शिता एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पहचान बनाई। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।
वहीं कोडरमा की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रिया सिंह को हजारीबाग का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। रिया सिंह ने कुशल प्रशासन, संवेदनशीलता एवं विकास कार्यों के प्रति सक्रियता के माध्यम से अलग पहचान स्थापित की है।महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उनके प्रयासों की सराहना होती रही है।पति–पत्नी दोनों का एक साथ डीडीसी पद पर चयन प्रशासनिक एवं सामाजिक दोनों स्तरों पर सराहा जा रहा है। इसे कड़ी मेहनत, लगन और योग्यता का परिणाम बताते हुए युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!