Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय समुदाय को किया संबोधित; बोले- ‘आपकी तारीफ होती है तो मेरा सिर ऊंचा हो जाता है’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय समुदाय को किया संबोधित; बोले- ‘आपकी तारीफ होती है तो मेरा सिर ऊंचा हो जाता है’

राष्ट्रीय समाचार डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शनिवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। ऑकलैंड पहुंचने पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

ऑकलैंड के स्पार्क एरिना में आयोजित ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद रहे। लोगों ने “मोदी-मोदी” के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया।

अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की स्थानीय अभिवादन शैली “किया ओरा” से की। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आना ऐतिहासिक अवसर है और वह 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर यहां आए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड की साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है और इसमें प्रवासी भारतीयों का योगदान अहम है।

पीएम मोदी ने अपनी पुरानी यात्रा का भी उल्लेख करते हुए बताया कि करीब 25-30 वर्ष पहले पहली बार न्यूजीलैंड आने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें मफलर, टोपी और दस्ताने भेंट किए थे। उन्होंने कहा कि वह आज भी उस मफलर को संभालकर रखते हैं और इस यात्रा में उसे पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड की पारंपरिक अवधारणा ‘वाका’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक नाव नहीं, बल्कि साथ मिलकर आगे बढ़ने की साझा यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड की मित्रता भी इसी भावना पर आधारित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन की भी सराहना की और भारतीय समुदाय के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार का उल्लेख किया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लक्सन और विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस द्वारा ‘मस्त कलंदर’ गीत पर किए गए नृत्य का भी जिक्र किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने एयर न्यूजीलैंड के सीईओ निखिल रविशंकर, पूर्व गवर्नर-जनरल आनंद सत्यानंद और क्रिकेटर रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी तथा एजाज पटेल सहित भारतीय मूल के कई लोगों की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की।

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जब भी न्यूजीलैंड के नेता मुझसे मिलते हैं, वे यहां रहने वाले भारतीयों की तारीफ करते हैं। तारीफ आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा हो जाता है।” उन्होंने कहा कि यही भारतीय समुदाय भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत संबंधों की सबसे बड़ी ताकत है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!