Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » नशे के विरुद्ध मुहिम,उपायुक्त ने दी शपथ, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

नशे के विरुद्ध मुहिम,उपायुक्त ने दी शपथ, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नशे के विरुद्ध मुहिम,उपायुक्त ने दी शपथ, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

हजारीबाग:-राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान की शुरुआत जिले में जागरूकता की शपथ और जागरूकता रथों की रवानगी के साथ हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने जिला के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को “नशामुक्त भारत” की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से तीन जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे।

नशा शरीर ही नहीं, सपनों को भी मारता है – उपायुक्त

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा, “नशा न केवल शरीर को बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है।” उन्होंने बताया कि नशे के शिकार बच्चों और नागरिकों में मानसिक और शारीरिक लक्षण स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है और इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है।उपायुक्त ने वेबिनार के माध्यम से जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को अपने स्तर से ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर, जन-आंदोलन का रूप ले।

उपायुक्त का नागरिकों के नाम संदेश: “नशा मुक्ति हम सभी की जिम्मेदारी”

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने जिलेवासियों के नाम विशेष संदेश में कहा नशा एक ऐसी बुराई है जो न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला कर देती है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी अंदर से तोड़ देती है। नशा मुक्ति केवल एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएं, और यदि कोई नशे की गिरफ्त में है तो उसे सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें।युवा शक्ति हमारे देश का भविष्य है। उन्हें नशे से दूर रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर हम एकजुट हों, तो हजारीबाग को नशामुक्त और स्वस्थ समाज के रूप में स्थापित करना बिल्कुल संभव है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!