Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » दिनदहाड़े फायरिंग से दहला हजारीबाग: श्री जेवेलर्स पर 7 राउंड फायरिंग, अपराधियों ने ली जिम्मेदारी

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला हजारीबाग: श्री जेवेलर्स पर 7 राउंड फायरिंग, अपराधियों ने ली जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला हजारीबाग: श्री जेवेलर्स पर 7 राउंड फायरिंग, अपराधियों ने ली जिम्मेदारी

हजारीबाग:-हजारीबाग के अत्यंत व्यस्ततम इलाके महावीर स्थान चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने श्री जेवेलर्स दुकान पर ताबड़तोड़ 7 राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना सदर थाना क्षेत्र में हुई, जहां दो अज्ञात अपराधी दुकान के गेट पर गोली चलाकर फरार हो गए।घटना के बाद जेवर व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। दुकान के गेट पर 7 गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि 6 खोखा दुकान के बाहर से बरामद हुआ है। पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटे हैं।राष्ट्रीय समाचार के पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक अपराधी हेलमेट में और दूसरा लाल तोलिया से मुंह ढंके हुए दिखाई देता है। दोनों महावीर चौक की ओर से आए और एक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी।घटना स्थल से सदर थाना की दूरी महज 400 मीटर और MP मनीष जायसवाल का आवास मात्र 150 मीटर दूर है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल कैसे हुए।स्वर्णकार संघ अध्यक्ष विक्रम सोनी ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था, ताकि व्यापारियों में भय पैदा किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए तो स्वर्ण व्यवसायी उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि कुल 7 राउंड फायरिंग हुई है।

इंस्टाग्राम पर अपराधी ने ली जिम्मेदारी
इस सनसनीखेज मामले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी ली है और कारोबारियों को खुलेआम धमकी भी दी है।इस युवक की पहचान उत्तम यादव के रूप में की गयी है क्योंकि इंस्ट्राग्राम पर उत्तम यादव के नाम से id बनी हुई है,मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!