Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » दनुआ घाटी में फिर हादसा,कब जागेगा प्रशासन..?

दनुआ घाटी में फिर हादसा,कब जागेगा प्रशासन..?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दनुआ घाटी में फिर हादसा,कब जागेगा प्रशासन..?

हजारीबाग/चौपारण:-दनुआ घाटी एक बार फिर हादसे की चपेट में आ गई। रोज़मर्रा के सफर में डर बन चुकी यह घाटी अब जानलेवा होती जा रही है। हर बार हादसा, हर बार अफसोस, लेकिन अब सवाल ये है—आखिर कब रुकेगा ये सिलसिला..?

स्थानीय लोगों की आवाज़ अब थकी हुई, लेकिन तीखी होती जा रही है—
“अब भगवान ही बचा सकते हैं…”
यह वाक्य अब घाटी के हर मोड़ पर सुनाई देता है, क्योंकि लिखने वाले भी थक चुके हैं, और पुकारने वाले भी।हर बार जब कोई वाहन पलटता है, जब कोई ज़िंदगी चली जाती है, तब खबरें बनती हैं, बयान आते हैं, लेकिन समाधान कभी नहीं आता। प्रशासन, एनएचएआई और जनप्रतिनिधि आखिर कब जागेंगे…? क्या बदलाव की नींद किसी ‘बड़ी बलि’ के बाद ही खुलेगी…?स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह केवल सड़क नहीं, यह एक ‘मौत का रास्ता’ बन चुका है। जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड तो हैं, पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं।

अब जनता सीधा सवाल कर रही है:
“क्या कोई है जो देख और सुन रहा है…?”

इस बार फिर एक हादसा, एक नई पीड़ा और वही पुराना प्रशासनिक मौन।”बस बहुत हुआ…”दनुआ घाटी को चाहिए स्थायी समाधान, ना कि खानापूर्ति और कोरी घोषणाएं।

आशीष यादव की रिपोर्ट

1 thought on “दनुआ घाटी में फिर हादसा,कब जागेगा प्रशासन..?”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket