Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ट्रेजरी घोटाले की जांच CID को, IG पंकज कंबोज की अगुवाई में SIT गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ट्रेजरी घोटाले की जांच CID को, IG पंकज कंबोज की अगुवाई में SIT गठित

रांची/हजारीबाग/बोकारो:झारखंड सरकार के निर्देश पर ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से जुड़े दो अहम मामलों की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड, रांची ने अपने हाथ में ले ली है। इनमें हजारीबाग के लोहसिंघना थाना कांड संख्या 32/26 (दिनांक 08.04.2026) और बोकारो स्टील सिटी थाना कांड संख्या 62/26 (दिनांक 07.04.2026) शामिल हैं।इन मामलों के प्रभावी और निष्पक्ष अनुसंधान के लिए पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पंकज कंबोज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम में एक पुलिस उप महानिरीक्षक, दो पुलिस अधीक्षक, तीन पुलिस उपाधीक्षक और दो पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल किए गए हैं।CID ने दोनों मामलों में अलग से केस दर्ज कर लिया है। SIT के सदस्य हजारीबाग और बोकारो पहुंचकर जांच में जुट गए हैं और विभिन्न पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।SIT अध्यक्ष पंकज कंबोज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीम के साथ बैठक कर मामलों की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इन मामलों को लेकर राज्य में प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब जांच के नतीजों पर सबकी नजर टिकी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!