Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » झारखंड में मौजूद 10 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर फैसला जल्द, गृह मंत्रालय से निर्देश का इंतजार!

झारखंड में मौजूद 10 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर फैसला जल्द, गृह मंत्रालय से निर्देश का इंतजार!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में मौजूद 10 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर फैसला जल्द, गृह मंत्रालय से निर्देश का इंतजार!

रांची :-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी है।फिलहाल झारखंड में कुल 10 पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। इन नाबालिगों की उम्र 2 से 10 वर्ष के बीच है। ये सभी रांची, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग जिलों में रह रहे हैं।इन 10 नागरिकों में से सात के पास लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलटीवी धारकों को फिलहाल भारत छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। लिहाजा ये सात नागरिक यथावत झारखंड में रहेंगे।वहीं, तीन नाबालिग हाल ही में कराची से रांची आए हैं। इन बच्चों के साथ एक जटिल स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि उनकी मां को भारत छोड़ने का वीजा नहीं दिया जाएगा और उनके पिता को भारत आने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे में नाबालिगों को अकेले पाकिस्तान भेजने या भारत में रखने को लेकर संशय बना हुआ है।झारखंड गृह विभाग ने इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा है। निर्देश प्राप्त होने के बाद ही इन बच्चों के भविष्य को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।बताया जा रहा है कि रांची की तीन लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हुई थी। ये महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा पर झारखंड में रह रही हैं। गर्मी की छुट्टियों में उनके बच्चे पाकिस्तान से झारखंड आए थे, जिनकी वापसी को लेकर अब केंद्र सरकार निर्णय लेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!