Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जैक इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, चतरा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जैक इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, चतरा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर

चतरा: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार चतरा जिले का नाम रोशन करते हुए एसएस हाई स्कूल सिमरिया की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने इंटर साइंस में शानदार प्रदर्शन किया है।

आकांक्षा कुमारी ने कुल 500 अंकों में से 481 अंक प्राप्त कर न सिर्फ चतरा जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि पूरे झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय, परिवार और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।

आकांक्षा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। शिक्षकों ने बताया कि आकांक्षा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

वहीं, परिजनों ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि आकांक्षा ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

जिले के शिक्षा अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी आकांक्षा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!