Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज, हजारीबाग में रोजगार मेला का हुआ आयोजन।

जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज, हजारीबाग में रोजगार मेला का हुआ आयोजन।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज, हजारीबाग में रोजगार मेला का हुआ आयोजन

318 युवाओं ने कराया पंजीयन, 58 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन

हजारीबाग:-जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज, हजारीबाग के प्रांगण में नेचर केयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2025 को भव्य रोजगार मेला का आयोजन किया गया।रोजगार मेला का उद्घाटन नेचर केयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर श्री विनय मेहता, जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर श्री शंभू मेहता, सदर विधायक के प्रतिनिधि बलराम शर्मा, मोहम्मद रजी अहमद, डॉ. नितिन कुमार एवं रंजन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस रोजगार मेला में होटल राज रेस्टोरेंट, अनंता बाई द हिल रिजॉर्ट, न्यू फ्रंटियर बेकरी सहित कई नामी-गिरामी होटल एवं चिकित्सा क्षेत्र की संत कोलंबा मिशन हॉस्पिटल, हजारीबाग डेंटल कॉलेज ऑफ साइंस, आरोग्यं हॉस्पिटल, इंडियन पैथोलॉजी लाइव एवं स्ट्रमैक्स फाउंडेशन समेत अन्य कंपनियों ने भाग लिया।

हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ एवं कोडरमा जिलों से आए युवाओं ने रोजगार मेला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कुल 318 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। मेला स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर 58 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया, वहीं 142 युवाओं को अगले चरण के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया।मंच संचालन दीपेंद्र कुमार एवं शाहीन प्रवीण ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेचर केयर एंड एजुकेशन सोसाइटी की प्लेसमेंट ड्राइव हेड स्नेहा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!