Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छपरा से हृदय विदारक खबर: चैती छठ में बुआ के घर आये युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छपरा से हृदय विदारक खबर: चैती छठ में बुआ के घर आये युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत

राष्ट्रीय समाचार डेस्क: बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा गांव निवासी पप्पू बैठा का पुत्र साहिल कुमार (17) चैती छठ के अवसर पर अपने बुआ के घर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव आया हुआ था. आज सुबह के अर्ध्य के बाद गांव के ही कुछ लड़कों के साथ तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:लापता लड़की 48 घंटे में मुजफ्फरपुर से सकुशल बरामद कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया

लापता लड़की 48 घंटे में मुजफ्फरपुर से सकुशल बरामद कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया कटकमदाग:-हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से

Hazaribagh:थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की मुस्तैदी से सुलझी ट्रैक्टर चोरी की गुत्थी, इलाके में पुलिस की सराहना!

बड़कागांव में चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा, निशानदेही पर लिखलाही घाटी जंगल से

Hazaribagh:रोशन रोही के साथ हजारीबाग में 15 अक्टूबर को होगा भव्य डांडिया, समर्पण सेवा समूह कर रहा आयोजन

रोशन रोही के साथ हजारीबाग में 15 अक्टूबर को होगा भव्य डांडिया, समर्पण सेवा समूह कर रहा आयोजन हजारीबाग। हजारीबाग के मटवारी स्थित श्री विनायक

Hazaribagh :हजारीबाग भवन निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, काम पहले या टेंडर बाद में?

हजारीबाग भवन निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, काम पहले या टेंडर बाद में?h 11 निर्माण कार्यों के लिए टेंडर, तीन कामों को

Live Cricket

error: Content is protected !!