Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा में ₹15 लाख की अवैध अफीम की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में ₹15 लाख की अवैध अफीम की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सिंघानी टोला में रंगे हाथ पकड़े गए तस्कर, पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, बाइक समेत कई सामान किए जब्त

चतरा:-चतरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से ₹15 लाख मूल्य की अवैध अफीम की खेप जब्त की है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चतरा पुलिस की लगातार चल रही नशा विरोधी मुहिम का हिस्सा है।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को अवैध अफीम की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम को पत्थलगड्डा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने का जिम्मा सौंपा गया।

सिंघानी टोला में जाल बिछाकर की गिरफ्तारी

विशेष टीम ने रणनीति के तहत सिंघानी टोला स्थित ललकीमाटी रोड पर जाल बिछाया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने दो तस्करों को अफीम की डीलिंग करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से 3.260 किलोग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹15 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:-गिरफ्तार आरोपियों में

  1. सोनू कुमार यादव उर्फ प्रमोद यादव (24), निवासी मेराल गांव,
  2. पीयूष कुमार (18), निवासी तेतरिया गांव,
    दोनों पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और स्रोतों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

तस्करों के पास से जब्त सामग्री

पुलिस ने अफीम के अलावा आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान भी जब्त किए हैं:

  • 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • 2 लैपटॉप
  • 1 मोटरसाइकिल
  • 1 डिजिटल वेट मशीन
  • 1 स्टील डब्बा
  • 1 काला बैग
  • 5 एटीएम कार्ड
  • 1 आधार कार्ड
  • 1 आरसी (वाहन) कार्ड

इन सभी वस्तुओं का इस्तेमाल तस्करी के धंधे में होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चतरा पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की सक्रियता से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरेगा और युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सकेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!