Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया

चतरा: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की बहाली प्रक्रिया चतरा जिले में बुधवार से उत्साह के साथ शुरू हो गई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।पहले दिन कान्हाचट्टी प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित की गई। खास बात यह रही कि मात्र 6 पदों (3 पुरुष, 3 महिला) के लिए करीब 700 अभ्यर्थी मैदान में उतरे, जिससे प्रतियोगिता बेहद कड़ी हो गई।भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है। अभ्यर्थियों की दौड़ RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग के माध्यम से कराई जा रही है, जिससे ट्रैक पर लगे सेंसर उनके प्रदर्शन और समय को स्वतः रिकॉर्ड कर रहे हैं। साथ ही पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग की निगरानी में संपन्न हो रही है।मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ संदीप सुमन और डीएसपी अमरेंद्र कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।739 आवेदकों में से लगभग 700 युवाओं की भागीदारी ने इस बहाली के प्रति उनके उत्साह को दर्शाया है। अब देखना होगा कि इन सैकड़ों अभ्यर्थियों में से किन 6 को खाकी पहनने का मौका मिलता है।

रिपोर्ट :आशीष यादव 

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की सलामती के लिए मां ने बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की सलामती के लिए मां ने बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार हजारीबाग/डेस्क: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल

बोकारो में पुलिस और अमन साहू गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल बोकारो, प्रतिनिधि: जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया

चतरा में होमगार्ड बहाली का ‘रण’: 6 पदों के लिए 700 युवा मैदान में, हाईटेक तकनीक से चयन प्रक्रिया चतरा: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की

Live Cricket

error: Content is protected !!