Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » घर में चल रहा था नकली शराब का धंधा, अचानक पहुंची katkmsandi पुलिस किया एक को गिरफ्तार

घर में चल रहा था नकली शराब का धंधा, अचानक पहुंची katkmsandi पुलिस किया एक को गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घर में चल रहा था नकली शराब का धंधा, अचानक पहुंची katkmsandi पुलिस किया एक को गिरफ्तार

हजारीबाग:कटकमसांडी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नकली शराब निर्माण का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ग्राम शाहपुर स्थित एक घर में नकली शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान इस अवैध धंधे में शामिल कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नामजद आरोपियों में मिथलेश यादव, राजेश यादव, बीरेंद्र यादव (पिता- हीरामन यादव), प्रदीप यादव (पिता- दिनेश्वर यादव), प्रदीप यादव (पिता- दोदी यादव) सभी ग्राम रोहमर थाना गिद्धौर, जिला चतरा तथा चूरामन यादव (पिता- स्व. परमेश्वर यादव), ग्राम मनार थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग शामिल हैं।

इस संबंध में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 55/26, दिनांक 06.04.2026 के तहत धारा 274/275/3(5) BNS, 47(a) एक्साइज एक्ट एवं 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चूरामन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव समेत 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद बड़ा एक्शन

गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव समेत 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद बड़ा एक्शन चतरा: जिले में वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में बड़ी सफलता: गंभीर मरीज की जान बची, 70 वर्षीय महिला को नया जीवन

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में बड़ी सफलता: गंभीर मरीज की जान बची, 70 वर्षीय महिला को नया जीवन हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों

चतरा के आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, जांच टीम गठित

चतरा के आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, जांच टीम गठित चतरा: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय

बड़कागांव में लूट-फायरिंग केस सुलझा, हथियार के साथ 7 आरोपी दबोचे

बड़कागांव में लूट-फायरिंग केस सुलझा, हथियार के साथ 7 आरोपी दबोचे बड़कागांव, हज़ारीबाग :बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलरी दुकान लूट और गोलीबारी की घटना

Live Cricket

error: Content is protected !!