Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गोलगप्पे को लेकर पति-पत्नी में विवाद, नवविवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोलगप्पे को लेकर पति-पत्नी में विवाद, नवविवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी

चतरा/डेस्क: झारखंड के चतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नैयना की शादी करीब एक महीने पहले गुलजार नामक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद नैयना नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।

पति गुलजार के अनुसार उसने पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो नैयना कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मायके पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

इटखोरी पुलिस ने 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा

इटखोरी पुलिस ने 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा चतरा: इटखोरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए

भीषण गर्मी और लू से तप रहा चतरा, 44 डिग्री पार तापमान ने बढ़ाई मुश्किलें

भीषण गर्मी और लू से तप रहा चतरा, 44 डिग्री पार तापमान ने बढ़ाई मुश्किलें चतरा, झारखंड: झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और जानलेवा लू

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों में सुरक्षा बल तैना

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों में सुरक्षा बल तैनात हजारीबाग: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन

सिस्टम की मिलीभगत से फिर तेज हुआ कोयले का काला कारोबार, यूपी-बिहार तक पहुंच रही सप्लाई

सिस्टम की मिलीभगत से फिर तेज हुआ कोयले का काला कारोबार, यूपी-बिहार तक पहुंच रही सप्लाई राष्ट्रीय समाचार डेस्क  हजारीबाग: जिले में एक बार फिर

Live Cricket

error: Content is protected !!